Please wait

आखिरी समय में ममता का दिल्ली दौरा एक दिन टला: सूत्र

यह घटनाक्रम कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ कथित भेदभाव के विरोध में, 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के फैसले के एक दिन बाद हुआ है।

25 Jul 2024

आखिरी समय में ममता का दिल्ली दौरा एक दिन टला: सूत्र

तृणमूल पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर आई है की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा एक दिन के लिए टल गया है। ममता बनर्जी को 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए बृहस्तिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होना था।

यह घटनाक्रम कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ कथित भेदभाव के विरोध में, 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के फैसले के एक दिन बाद हुआ है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि केंद्रीय बजट में उनके राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

टीएमसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आज दोपहर नयी दिल्ली नहीं जाएंगी। उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी प्रमुख शुक्रवार को रवाना होंगी, पार्टी सूत्र ने कहा, ‘‘यह अभी तक ज्ञात नहीं है। यह कल ही पता चलेगा।’’

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आज दिल्ली नहीं जाएंगी ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा स्थगित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News